राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक खुद संपर्क कर रहे हैं।हर्ष महाजन शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद मान रहे हैं कि उनके विधायकों की संख्या 34 तक पहुंच गई है।ऐसे में आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।उन्होंने दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कुछ नहीं कर सकती,क्योंकि उनके विधायक खुद टूट रहे हैं।पहले छः विधायक भी अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए और अब कुछ विधायक फिर से संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *