
DC Shimla अनुपम कश्यप ने पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी तथा अन्य अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर प्रबंधों का जायजा लिया।उन्होंने संकट मोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर का दौरा किया।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 04 से 08 मई तक का शिमला का प्रस्तावित दौरे है और इस दौरान वह शिमला के विभिन्न स्थानों पर जाएँगी।

इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
