Shimla में 9 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी कांगड़ा का बताया जा रहा है,जो यहां पर नौकरी करता है। यह वारदात बालूगंज पुलिस थाना के तहत घणाहट्टी के समीप च्याली गांव में घटित हुई है।हालांकि यह घटना 24 मार्च की है लेकिन अब जाकर इसमें मामला दर्ज हुआ है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित की माता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ 24 मार्च को एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया है।पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची लगातार रो रही है और सदमे में है।डरी व सहमी बच्ची न पुलिस को और न ही अपने परिजनों को कुछ बता पा रही है।शिमला पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा दिया है।आरोपी मूल रूप से कांगड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है,जो पीड़िता की मां का धर्म भाई बना हुआ है।वह शिमला में ही सरकारी नौकरी करता है।एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *