लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस की झूठी और भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाएगी और चारों की चारों सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी।ये शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहे।मंगलवार सुबह धर्मशाला एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अनुराग ठाकुर ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पांडवों द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना व सर्वकल्याण की कामना की।अनुराग सिंह ठाकुर ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चौक में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया,जहां उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान व कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है।इन 10 वर्षों में पहले जो वंचित थे,उन्हें वरीयता दी गई है।कांग्रेस ने सदैव इन्हें सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखा।कांग्रेस ने नारा दिया गरीबी हटाओ,पर गरीबी नहीं हटाई,बल्कि लोगों को और गरीब बनाया।पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया है।चार करोड़ लोगों को घर,12 करोड़ शौचालयए 11 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला गैस कनेक्शन,13 करोड़ से ज्यादा नल कनेक्शन,81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और 60 करोड लोगों को पांच लाख प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मोदी ने दिया है।हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचलवासियों के साथ-साथ उनके खुद के विधायकों का इनके ऊपर से विश्वास उठ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *