Himachal भाजपा अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा है कि भाजपा ने छः विधानसभा उपचुनाव में बागियों को नहीं बल्कि अपने सदस्यों को टिकट दिए हैं।ऐसे में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को बागी कहना गलत है।डा.राजीव बिंदल शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी फिर देश को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटना चाहती है।इसी कारण कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने की बात कही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ठीक उसी प्रकार का है,जैसा उसने वर्ष,2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय दिया था।इसमें कांग्रेस ने 10 झूठी गारंटियां दी थीं जिनको पूरा नहीं किया है।

कंगना पर बीफ को लेकर टिप्पणी करना गलत।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर बीफ का सेवन करने को लेकर टिप्पणी करना गलत है।उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के विषयों को अनावश्यक रूप से उठाया गया तो भाजपा इसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *