लाहौल-स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने रवि ठाकुर मुर्दाबाद के नारे लगाए और केलांग में रोष रैली भी निकाली,इस दौरान रवि ठाकुर का पुता भी फूंका।कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि रवि ठाकुर ने पार्टी के साथ धोखा किया।कांग्रेस के अधिकतर कार्यकर्त्ताओं का कहना था कि उन्होंने भारी मतों से जीत दिलाकर उन्हें विधानसभा भेजा था लेकिन रवि ठाकुर उनकी भावनाओं का ही सौदा कर गए।जिला अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता एकजुट हैं और धोखेबाज नेताओं को जवाब देने को तैयार हैं।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता बूथ स्तर पर अपने काम में जुट जाएं। जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा ने कहा कि रवि ठाकुर ने जो छल व कपट लाहौल-स्पीति की जनता से किया है उसका उन्हें जवाब मिलने वाला है।रवि ठाकुर के इस कदम से सभी का मनोबल टूट गया था लेकिन अब धीरे-धीरे कांग्रेस कार्यकर्त्ता इन विकट परिस्थितियों से उभर गया है। पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे मंत्री जगत नेगी व संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने सभी कार्यकर्त्ताओं की बातों को सुना और उनकी मांग को हाईकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *