केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को मेडिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की बात कही है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि अच्छी चिकित्सा सुविधा समाज की बुनियादी जरूरत है।यह मोदी सरकार के दस साल के सुशासन व हिमाचल के हितों का ध्यान रखने का नतीजा है।पहले जिन मेडिकल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हिमाचल वासियों को लंबी दूरी तय करके अन्य राज्यों में जाना पड़ता था,आज वह सभी हमारे प्रदेश में ही उपलब्ध हैं।यह प्रधानमंत्री मोदी की ही देन है कि आज हमारा हिमाचल देश के उन चुनिंदा राज्यों में से है,जहां एम्स जैसे विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान लोक कल्याण में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।बिलासपुर में 1700 करोड़ की लागत से एम्स अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खुल चुका है और लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।इसके साथ ही हमीरपुर में लगभग 400 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बना है।ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का कार्य प्रगति पर है।हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में मदर चाइल्ड अस्पताल के लिए 21-21 करोड़ की धनराशि मंजूर करवाई।48 करोड़ की लगत से ऊना में नेशनल सेंटर फॉर स्पेशल चाइल्ड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बन रहा है।ऊना में ट्रॉमा सेंटर के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर करवाये।मेडिकल कॉलेज व 550 बिस्तर के अस्पताल हमीरपुर के लिए 190 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाकर नई बिल्डिंग का शिलान्यास और 100 बच्चों की क्लास शुरू करवाई।हमीरपुर,ऊना व बिलासपुर के लिए डायलेसिंस सैंटर शुरु करवाया।आज लगभग सभी बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *