Shimla नगर निगम के पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद जिंदा का निधन हो गया है।कुछ दिन पहले वह कनलोग स्थित अपने घर में गिर गए थे और उन्हें गंभीर चोट आई थी।करीब 73 वर्षीय जिंदा काफी मिलनसार स्वभाव के और जिंदादिल थे। वह अपने पीछे पत्नी,दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कनलोग श्मघानघाट में किया गया।बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान विधायक हरीश जनारथा भी पहुंचे। शहर के कई गण्यमान्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *