
BJP महिला मोर्चा महामंत्री अंजना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढृ इच्छाशक्ति के चलते नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो पाया।इससे संसद और विधानसभा में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि देश को नई संसद की सौगात देने के बाद आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री ने महिलाओं को यह सौगात दी।केंद्र में जब यूपीए सरकार सत्तारूढ़ थी तो इस मामले को पूरी तरह से अनदेखा किया गया।प्रधानमंत्री ने महिलाओं को यह सौगात देकर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया है।इससे राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव आएगा और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
