
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि झूठ बोलकर सरकार जमीनी हकीकत को नहीं बदल सकती।आज स्थिति यह है कि दस माह के भीतर ही लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।इससे स्पष्ट है कि सरकार पूरी तरह से फेल है।जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं।इसी कारण आज भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार हर वर्ग की अनदेखी कर रही है।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने लोगों को झूठी गारंटियां देकर जो झांसा दिया था,उससे अब पर्दा उठ चुका है।
