The news click

Himachal Pradesh Vidhan Sabha के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार सदन में लोकनिर्माण और अन्य विभागों में भुगतान रोकने का आरोप लगाकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया।इसके बाद नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक सदन से बाहर चले गए।सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक रणधीर शर्मा ने प्रश्न पूछा था कि क्या विभिन्न विभागों के बजट में कटौती की गई है?विभिन्न विभागों में पिछले नौ महीनों में टेंडर होने के बाद कार्य किए गए,लोगों को उसका भुगतान नहीं हुआ है।लोक निर्माण विभाग में पिछले नौ महीनों में किए गए कार्यों का भुगतान रोक कर रखा गया है।ऐसे में जब समय पर भुगतान नहीं होगा तो सभी कार्य अधर में लटक जायेंगे। गुस्साए विपक्ष के सदस्यो ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *