रोटरी क्लब शिमला ने भारत माता जनहित ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशु गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में दांतों के विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई।

इसके अलावा आर्युवेदा डॉक्टरों ने रक्तचाप और शुगर की जांच की।रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित पाल सूद ने यह जानकारी दी।शिविर में काफी लोगों ने अपने दांतों की जॉच करवाई।ठियोग,भेखलटी और ग्लू से आए लोगों को जांच के साथ साथ उचित परामर्श भी दिया गया।इस अवसर पर सचिव करन,मनु अग्रवाल,प्रमोद सूद और पदम सूद मौजूद रहे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *