Himachal Pradesh विश्वविद्यालय के लॉ इंस्टीट्यूट के छात्र दिल्ली में संसद भवन घूमने पहुंचे।केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 51 विद्यार्थियों को नई और पुरानी संसद का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चल रही कार्यवाही को भी दिखाया। लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक शिव कुमार डोगरा विद्यार्थियों के साथ संसद भ्रमण पर रहे।उन्होंने कहा कि बुधवार को नई संसद घूमने और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा को देखना बहुत सुखद था।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अपार प्रतिभाओं और संभावनाओं का घर है।संसद में देवभूमि के अलग-अलग जिलों से आए क़ानून के 51 कुशाग्र विद्यार्थियों से भेंट करने व उनसे चर्चा कर मौजूदा घटनाक्रम के बारे में उनके विचारों को समझने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *