
आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार पूरी तरह फेल रही है। भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगा।यह प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए होगा कि उनकी दस गारंटियां कहां गईं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 10 महीने हो चुके हैं।जब से सरकार आई है,तबसे 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है,जिसका वह आज तक जवाब नहीं दे पाई है।भाजपा ने डीजल पर सात रुपये की कटौती की थी,पर कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसको बढ़ा दिया।बिजली,राशन,तेल महंगा कर,महंगाई की मार से प्रदेश की जनता की कमर तोड़ दी।बिंदल ने कहा कि आम जनमानस जो सरकार से अपेक्षाएं रख रहा था,यह सरकार उन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाईं है कानून-व्यवस्था,महंगाई,गारंटी,विरोधाभास,बदला-बदली की भावना,संस्थान बंद करने,आपदा में मेरा-तेरा करने जैसे मुद्दों पर भाजपा 25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी।
