Himachal Pradesh में अब पर्यटन कारोबार धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है।बाहरी राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।इस वीकेंंड पर भी पंजाब, हरियाणा,दिल्ली,चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से पर्यटक हिमाचल घूमने पहुंचे।सनवारा टोल प्लाजा से मिली जानकारी के अनुसार इस वीकेंड पर शनिवार और रविवार को अधिक संख्या में पर्यटक वाहनों ने प्रदेश में प्रवेश किया है।परवाणू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 8500 पर्यटक वाहन परवाणू बैरियर से हिमाचल में प्रवेश हुए हैं।रविवार को शिमला, कुफरी,नालधेरा,कसौली,कुल्लू, मनाली,धर्मशाला,डलहौजी व खजियार सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए।

इन दिनों विदेशी पर्यटक भी हिमाचल घूमने आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार शनिवार को वीकेंड पर शिमला के होटलों में 50 प्रतिशत,तो कसौली में 70 ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।बीते दिनों यह 10 से 15 प्रतिशत थी।आगामी दिनों के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग भी बढ़ी है।पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल कारोबारियों द्वारा एडवांस बुकिंग पर कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *