
Una:कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में महंगाई को बढ़ावा दिया है।यह आरोप ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने लगाए,उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल के बाद औद्योगिक बिजली दरें बढ़ाकर उद्योगों को पलायन का रास्ता दिखाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने जनहित में 15 योजनाएं चलाकर आम लोगों को राहत पहुंचाई थी लेकिन कांग्रेस सरकार एक भी योजना शुरू नहीं कर पाई है।महंगाई कम करने का नारा लेकर सत्ता में आने पर कांग्रेस अब महंगाई की चोट आम जनता पर कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ आपदा का ठीकरा भी भाजपा के सिर फोड़ने में कांग्रेस सरकार लगी है जबकि वह अपनी जिम्मेदारी भी सही ढंग से नहीं निभा रही है।अभी तक लोक निर्माण विभाग प्रदेश की सड़कों को भी बहाल करने में नाकाम रहा है।पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ बिंदल ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर चौतरफा वार किया।
