
Congress की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेनेे के लिए 10 और 11 सितंबर को हिमाचल आएंगी।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ प्रियंका गांधी सोलन,शिमला,कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगी।इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी।राज्य सरकार की ओर से व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का प्रियंका गांधी जायजा भी लेंगी।तीन बार पहले भी प्रियंका गांधी आने की कोशिश कर चुकी हैं।लेकिन खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण वह नहीं आ सकीं।
