
Bilaspur के लुहणू कहलूर खेल परिसर में चल रही थल सेना की अग्निवीर भर्ती में हमीरपुर जिला के बमसन, टौणीदेवी और ऊना जिला के ऊना,हरोली व घनारी के युवाओं ने भाग लिया।रात्रि को करीब 12 बजे लगभग 650 युवा भर्ती मैदान परिसर में चले गए थे,जहां सुबह लगभग 3 बजे से उनका शारीरिक परीक्षण आरंभ हुआ।

1600 मीटर की दौड़,10 बार बीम,जिगजैग,लाॅन्ग जंप और हाई जंप में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं के दस्तावेज चैक किए गए।इसके बाद शाम 5 बजे के बाद उन्हें भर्ती मैदान परिसर से बाहर जाने की आज्ञा दी गई है।

