
Shimla:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखा।उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और तिरंगा लहराकर व पटाखे जलाकर भारत की इस विजय पर जश्न मनाया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि इससे भारत ने पूरे विश्व में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है।इसके अलावा लोगों ने भी अपने घरों पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखा,चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हिमाचल में जश्न का माहौल रहा।
