
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर,चंबा,हमीरपुर,कांगड़ा,कुल्लू,मंडी,शिमला, सिरमौर,सोलन,ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।शिमला जिला में भी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला में 23 और 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।इसमें आंगनबाड़ी केंद्र,वोकेशनल सेंटर भी शामिल हैं।

