Mata Shri Chamunda Devi Temple at Chamunda ; Kangra valley ; Himachal Pradesh ; India

श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन प्रदेश के शक्तिपीठों में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी।श्री नयना देवी में रविवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई।इसके अलावा चिंतपूर्णी में 42 हजार,ज्वालामुखी में 10 हजार,बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 1500 और चामुंडा मंदिर में 4500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।श्रावण अष्टमी मेलों का पहला रविवार होने के चलते शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा मंदिर में लगना शुरू हो गया था।

पंजाब,हिमाचल,हरियाणा,दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे।ज्वालामुखी में रविवार को लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।सुबह पांच बजे ही श्रद्धालु लाइनों में दिखे। मंदिर अधिकारी अनिल सौंधी ने बताया कि तीसरे नवरात्र पर भक्तों ने 3.35 लाख रुपये नकद,440 ग्राम चांदी और 7 ग्राम सोना माता ज्वाला को अर्पित किया।बारीश और मौसम खराब होने के बावजूद भी शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *