
Kangra:हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बड़ा हादसा हुआ लेकिन गनीमत यह रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ। मंगलवार सुबह जवाली के भनेई में यह बड़ा हादसा हुआ है। जहां HRTC बस सड़क पर पलटी है।हालांकि इस हादसे में कोई ज़्यादा नुक़सान नहीं हुआ है।देहरा डिपो की यह बस पठानकोट से शिमला की ओर जा रही थी जो ज्वाली के समीप भनेई में पलट गई। स्थानीय लोगों की सहायता से बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।हालांकि हल्की चोटें जरूर पहुंची है।बस में 35 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार बस पलटने का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
