
ADC Shimla अभिषेक वर्मा ने जिला आपदा प्लान के तहत अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने बताया कि आपदा प्लान के तहत जिला में मशोबरा ब्लाॅक का चयन किया गया है और इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग,वन,लोक निर्माण, अग्निशमन,उद्यान विभागों के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर रिसोर्स मैपिंग करनी अनिवार्य होगी ताकि सामुदायिक स्तर पर पहल की जा सके और आने वाली आपदा के लिए हर सम्भव तैयारी की जा सके।अतिरिक्त उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को वाॅटर हाईडरंट का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि दमकल के वाहनों में आगजनी की घटना के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो और गांव स्तर पर भण्डारण टैंको का निर्माण कार्य होना चाहिए ताकि आग लगने के दौरान दमकल की गाड़ियों में पानी तुरंत उपलब्ध हो सके।अभिषेक वर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आपदा राहत प्लान के कार्यान्वयन के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने का आहवान किया ताकि विभिन्न विभागों के कार्यों में अतिव्यापी की समस्या उत्पन्न न हो।अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ज्योति राणा ने बैठक का संचालन किया और अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके सशंय दूर किए।बैठक में कमाडंट होमगार्ड आरपी नेपटा और नविता शर्मा,जिला पंचायत अधिकारी यशपाल शर्मा,परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कीर्ति चंदेल व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
