
Himachal Pradesh राज्य वन विकास निगम की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 36,87,960 रुपये का अंशदान किया गया।निगम की ओर से उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने इस राशि के चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किए।मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
