गिरिपार क्षेत्र के सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड में पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया।इसकी चपेट में आने से एक स्कूली बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।जहां पर बच्चे का उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार (14) पुत्र गुमान सिंह निवासी मानल तापड़ी ग्राम पंचायत भजौन का रहने वाला है और वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में 9वीं कक्षा में पढ़ता है।शनिवार सुबह 8 बजे के करीब वह घर से पैदल बड़ी बहन व अन्य स्कूली बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकला।जैसे ही बच्चे टिक्कर खड्ड के पास पहुंचे और खड्ड को पार कर रहे थे तो पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया जैसे कैसे बाकी स्कूली बच्चों व अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई लेकिन मनीष भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गया।वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खड्ड में उतरकर बच्चे को मलबे से बाहर निकाला,कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को गंभीर अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर बच्चे का उपचार किया जा रहा है।बच्चे की टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी है फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *