रोहड़ू के टिक्कर में मासूम को पीटने का मामला मानवता को शर्मसार करने वाला है।यह हमारी देवभूमि की परंपरा नहीं है।इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मामले से यह स्पष्ट है कि इस प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा उठ गया है।इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की पाशविक घटना होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई,जबकि जहां यह घटना हुई,उससे महज चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है।वहीं यह घटना 31 जुलाई की है, लेकिन मामले में एफआईआर पिछले कल 4 अगस्त को दर्ज की गई।वह भी जब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। यदि वीडियो न बना होता या वायरल नहीं होता तो सरकार इस पर भी पर्दा डाल देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *