
MC Shimla के वार्डों में मासिक बैठक का आयोजन शुरू हो गया है।पार्षद बैठकें कर स्थानीय लोगों की समस्याएं जान रहे हैं,वहीं वार्ड के चहुमुखी विकास के लिए क्या क्या कदम उठाए जा सकते हैं,इन तमाम विषयों पर भी लोगों की राय ली जा रही है,इसी कड़ी में रविवार को वार्ड नंबर 7 मज्याठ की पहली मासिक बैठक हुई,नव नियुक्त पाषर्द अनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में न्यू टूटू,शिवनगर,मज्याठ, दिव्यनगर के स्थानीय लोगों ने भाग लिया और पाषर्द अनीता शर्मा के समक्ष समस्याएं रखी।बैठक के दौरान वार्ड सभा कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।वहीं वन समीति की कार्यकारिणी भी गठित की गई।इसके अतिरिक्त बैठक में लोगों ने पाषर्द अनीत शर्मा के समक्ष समस्या रखी कि वार्ड में आई.पी.एच नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं कर रहा है ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई घरों में 7 दिन बाद पानी की सप्लाई पहुंच रही है।लोगों ने बंदरों के आंतक व आवारा कुत्तों की समस्या को भी पार्षद के समक्ष रखा।इसके अतिरिक्त तवी चौक से लोअर न्यू टुटू के लिए पैदल मार्ग बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा।इसके अतिरिक्त लोगों ने पार्किंग बनाए जाने की भी मांग की।बैठक के दौरान पाषर्द अनीता शर्मा ने वार्ड के लोगों से अपील की कि वार्ड में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है ऐसे में सभी लोग सहयोग करें,उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ड में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और विकासत्म कार्यों में अपनी भागदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की।इसके साथ ही सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

“वार्ड सभा और वन अधिकार समीति में चुने गए सदस्य”
बैठक में वार्ड सभा में अनीता शर्मा,मेहर सिंह नेगी,राकेश शर्मा,राजेश कौंडल,विजय,अंबिका,ममता,उम्मदत्त वशिष्ठ नरेश कुमार शमेंद्र शर्मा,अमन चंद्र को वार्ड सभा का सदस्य बनाया गया।इसके अतिरिक्त वन अधिकार समीति में अनीता शर्मा,दिनेश ठाकुर,हीरालाल शर्मा,अमर देव शर्मा, रामलाल डोगरा,आशा शर्मा,शीला शर्मा,रमेश कुमार नेगी और पंकज कौंडल और अमित शर्मा का सदस्य चुना गया।

“ये भी की मांग“
स्थानीय जन मानस की मांग पर न्यू टुटू से कोर्ट कांपलैक्स चक्कर तक वन भूमि में बने मार्ग पर साईकिल ट्रैकिंग मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग उठी।जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ट्रैफिक से राहत मिलेगी।लोगों ने मांग की,कि मज्याठ बस ठहराव पर वर्षा शालिका निमार्ण आवश्यक है, इन सभी मांगों पर पार्षद ने आश्वस्त किया कि सभी विषयों को उचित पटल पर उठाया जाएगा।वह सभी विकास कार्य को जल्द धारातल पर उतारने के प्रयास किए जाएंगे।
