
Shimla:राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में नीट यूजी-2023 की परीक्षा में हिमाचल में टॉप स्थान पर तथा देशभर में 136वां रैंक हासिल करने वाली कुमारी चारवी सपटा को सम्मानित किया।इस अवसर पर,कुमारी चारवी की माता सरला सपटा भी साथ थीं।
राज्यपाल ने चारवी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और माता-पिता व गुरूजनों के आशीर्वाद से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है जो अन्यों के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।उन्होंने चारवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशीर्वाद दिया कि वह इसी तरह मेहनत करते हुए अच्छी चिकित्सक बनकर देश का नाम रौशन करे।कुमारी चारवी ने बताया कि वह एक सफल कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं।वह शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली है।
