Shimla नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा जिले के अंतर्गत आने वाले सलूणी से लगते भांदल गांव में युवक की बर्बरतापूर्ण तरीके से की गई हत्या के मामले की राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एनआईए) से जांच करवाए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि आरोपी से उस समय भी पूछताछ की गई थी,जब वर्ष 1998 में शतरुंडी में आतंकवादियों की तरफ से 35 लोगों की जांच की गई थी तथा 7 को वे साथ जिंदा ले गए थे।जयराम ठाकुर शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आरोपी के संदर्भ में सामने आए तथ्य हैरान करने वाले हैं। उसके खाते में जहां 2 करोड़ रुपए हैं,वहीं 3 बीघा जमीन का मालिक होने के बावजूद उसने 100 बीघा वन भूमि पर कब्जा किया हुआ है।इतना ही नहीं,आरोपी ने नोटबंदी के समय में 95 लाख रुपए बैंक में जमा करवाए थे।आरोपी 12 माह 10000 फुट की ऊंचाई पर रहता है,जहां पर सर्दियों में 5 से 6 फुट तक बर्फ गिरती है।यह व्यक्ति करीब 100 भेड़-बकरियों को पालता है लेकिन वर्ष में 200 से अधिक को बेचता है।क्या बेची जाने वाली 100 भेड़-बकरियां किसी अन्य गद्दी की हैं?ऐसे में आरोपी के देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त लोगों के साथ मिले होने से इंकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल से संबंध रखने वाले प्रभावशाली नेता आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने इस दौरान प्रदेश के लोगों से सांप्र्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *