The news click

Shimla:विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को भाजपा कोर ग्रुप में सदस्य के रूप मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार किया गया है,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से इस आशय संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक रहे हैं तथा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से उनको कोर ग्रुप में शामिल करना सियासी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हर्ष महाजन की भाजपा कोर ग्रुप में एंट्री ऐसे समय हुई है जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 जून से प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन हमीरपुर में कोर ग्रुप बैठक भी रखी गई है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी,भाजपा कोर ग्रुप पार्टी के चुनिंदा नेताओं की टीम है।इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रो.प्रेम कुमार धूमल,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप व सतपाल सिंह सत्ती,प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टंडन,पूर्व मंत्री राजीव सहजल,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद,संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,तीनों महामंत्री त्रिलोक जम्बाल,राकेश जम्बाल और त्रिलोक कपूर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *