राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह एक राष्ट्रवादी नेता थे और उनका निधन एक युग का अंत है। वह एक जननायक,सामाजिक मुद्दों को लेकर लड़ने वाले और पंजाब की एक सशक्त आवाज़ थे।उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

00000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *