विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंता के गांव भटोली में वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर हमला कर दिया।इस दौरान लड़की के दो चाचा और ताया को काफी चोटें आई हैं।पंचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि भटोली गांव में परौल नन्हूं से बारात आई थी।इस दौरान रिबन कटाई की रस्म के बाद डीजे की धुन उस समय महंगी पड़ गई,जब छोटी-सी बात पर बारातियों ने दुल्हन के चाचा और ताया पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।घटना के बाद हमलावर तो वहां से भाग निकले लेकिन इस बात से आहत दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया,जिससे बारात काफी समय तक वहीं रुकी रही। सुबह के वक्त बारात व दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा।दुल्हन के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।जांच अधिकारी संजीव ने बताया कि शादी के दौरान हुई घटना में दुल्हन के दो चाचा और एक ताया को चोटें आई हैं,जिनका मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन जारी है।शादी के दौरान हुई फोटोग्राफी के माध्यम से तीन हमलावरों की पहचान कर ली गई है।वहीं शादी के दौरान हुई इस घटना की क्षेत्र में काफी निंदा हो रही है।लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि शादी के दौरान मारपीट को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *