विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार ने जाते-जाते आखिरी 6 महीनों में प्रदेश में 900 संस्थान खोल दिए।ऐसी क्या देवीय शक्ति जयराम सरकार के पास आ गई थी कि 9 महीने में इतने संस्थान खोल दिए।उन्होंने कहा कि इतने संस्थानों के संचालन के लिए करोड़ों रुपए का बजट का कोई भी प्रावधान नहीं था,ऐसे में क्या कोई शक्ति ही इन संस्थानों को चलाने वाली थी।इतने संस्थान खोलने के बावजूद भी जनता ने भाजपा रिजैक्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्यपाल के अभिभाषण पर जो तथ्य आएंगे उस पर विपक्ष खुलकर अपनी बात रखे और तथ्य लाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने संस्थान जयराम सरकार ने खोले उन्हें चलाने के लिए 5000 करोड़ रुपए के बजट की आवश्यकता होगी।इतनी बड़ी लाइबिलिटी तो सरकार ने बिना सोचे समझे खड़ी कर दी।सीएम के वक्तव्य पर भड़के विपक्ष ने पहले तो सदन में नारेबाजी की और उसके बाद नारे लगाते हुए सदन से वॉकआऊट कर दिया।मुख्यमंत्री ने इसके बाद भी अपना वक्तव्य जारी रखा।विपक्ष के सदन से जाने के बाद मुख्यमंत्री ने स्पीकर से आग्रह किया कि नेता विपक्ष के भाषण के कुछ अंशों को छोड़कर बाकी के तमाम शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटा दें।इस पर स्पीकर ने इन्हें हटाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *