भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राज्य मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले रहे हैं।गलत निर्णयों का विरोध होगा।भाजपा जनमत को स्वीकार करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इतने मामूली अंतर से भाजपा सरकार बनाने से चूक गई है।कहा कि भाजपा नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बधाई देती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों के खिलाफ कोई फैसला होगा,उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।पिछले निर्णयों की समीक्षा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस सरकार को बदले की भावना से काम करना शोभा नहीं देता है।भाजपा को जनांदोलन खड़ा करने की जरूरत पड़ी तो उससे पीछे नहीं हटा जाएगा।शिमला में अयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रणधीर शर्मा ने कहा कि नए संस्थानों को डीनोटिफाई करने के निर्णय की भाजपा निंदा करती है।सत्ता में आते ही डिनोटिफाई करना तानाशाहीपूर्ण निर्णय है।जयराम ठाकुर की पहली कैबिनेट में जनहित के निर्णय हुए। 70 साल से अधिक आयु के लोगों के पक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के फैसले लिए गए।भाजपा विपक्ष में भी कांग्रेस सरकार का सहयोग करेगी।अगर ऐसे ही निर्णय होते रहे तो भाजपा इनका विरोध करेगी।कहा कि अटल टनल रोहतांग से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।हालांकि, रणधीर ने कहा कि हिमाचल भवन और सदन में मंत्रियों और विधायकों को ठहराने से छूट वापस लेने के निर्णय का वह स्वागत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *