
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अनिल गोयल को दिल्ली एमसीडी इलेक्शन के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है,अनिल गोयल देहली गेट वार्ड 77 में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे,इस से पूर्व अनिल गोयल दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में “को ऑब्जर्वर”बिहार में “को कॉर्डिनेटर”उतराखंड विधान सभा इलेक्शन में कॉर्डिनेटर के रूप में कार्य कर चुके है,हिमाचल कांग्रेस मे एनएसयूआई से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर चुके,अनिल गोयल हिमाचल कांग्रेस में यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी,हिमाचल किसान कांग्रेस सेल के महासचिव,वीरभद्र सरकार में डायरेक्टर यूथ एंड स्पोर्ट,जिला शिमला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष,विद्या स्टोक्स के प्रेस सचिव,कौल सिंह के साथ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस,हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सचिव,प्रदेश कांग्रेस सचिव सेवा दल के संगठन मंत्री,और कॉर्डिंटर,और वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत है,हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अल्का लांबा के साथ भी अटैच रहे।साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, और पिछले 18 साल से विश्वाश एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष है,प्रदेश कांग्रेस में भी अनिल गोयल पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,विद्या स्टोक्स,और होली लॉज के करीबियों में गिने जाते है।अनिल गोयल ने अपनी इस नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी सांसद शक्ति सिंह गोहिल,डॉक्टर अजय कुमार,और अल्का लांबा का आभार व्यक्त किया है।
