विधायक अनिरुद्ध सिंह ने चुनावी प्रचार अभियान किया तेज,कहा कसुम्पटी का विकास पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन।

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम चरण के प्रचार में राजनैतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झौंख दी है।इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव,विधायक एवं कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्व सिंह ने केलटी,ढली,इंद्रनगर,शांति विहार,भट्टाकुफर,हाउसिंग बोर्ड कलौली के साथ ही अन्य क्षेत्रों में चुनावी प्रचार किया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।चुनावी प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन फेल साबित हुआ है,जिसकी अब मुरम्मत भी नहीं हो सकती है।ऐसे में अब डबल इंजन की सरकार को बदलने का ही मन बना चुकी है।उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है,वह केवल और केवल पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की देन है।

उन्होंने कहा कि चाहे चमियाणा अस्पताल की बात हो या फिर पूर्व कांग्रेस सरकार में खुले दो कॉलेज की बात हो।इसी तरह क्षेत्र में सडक़ों की बात हो तो वे भी पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कसुम्पटी विधानसभा में विकास कार्य के नाम पर एक भी पत्थर नहीं लगा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही विस क्षेत्र की सभी सडक़ों को पक्क किया जाएगा।अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल डग़े लगाए और गुणवता का ध्यान नहीं रखा गया।अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की आवाज को हर मंच पर उठाया है विधानसभा में भी सरकार को कई मसलों पर उठाया गया है लेकिन भाजपा सरकार ने पूरी तरह से कसुम्पटी विधानसभा की अनदेखी की है,जिसका जवाब देने का अब समय आ गया है।

उधर स्थानीय लोगों ने अनिरुद्ध सिंह को बताया कि भाजपा सरकार ने ढली टनल,भट्टाकुफर हिलग्रोव स्कूल के साथ्र ही अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या के निवारण को लेकर दो करोड़ की पाइप लाइन बिछाई लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भाजपा ने इस क्षेत्र के साथ सौतला व्यवहार किया है और जान बूझ कर पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है।
कसुम्पटी निवासी आदवित चौहान ने कहा प्रदेश में कांग्रेस को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध सिंह की रैलियों में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है,उससे साफ है कि वे तीसरी बार यहां से जीत दर्ज करते हुए विधानसभा पहुंचेगें।

कसुम्पटी निवासी महेश ने कहा कि ये एक तरफा चुनाव है और कांग्रेस की सरकार बनना तय है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में केवल युवाओं की अनदेखी की है,जिससे युवा हताश और निराश है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल अपने चेहतों को नौकरियां दी है जबकि पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा का पेपर लीक हो गया।इसी तरह कई अन्य भर्तीयों के मामले अदालत में लंबित पड़े हुए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अनदेखी के चलते आज आम परिवार से जुड़े लाखों युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे है।कसुम्पटी निवासी सुरेश ने कहा कि भाजपा रिवाज बदलने का जो सपना देख रही है,वह पूरा होने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि अनिरु द्ध सिंह युवा चेहरा है और उनकी जीत सुनिश्चित है।यदि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने काम किया होता तो उन्हेंं बीजीपी शिमला शहरी सीट से चुनाव लड़वाती।उन्होंने कहा कि भारद्वाज शरीफ व्यक्ति है लेकिन कसुम्पटी में उनकी हार पक्की है।शशि बहल ने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और सरकार ने कसुम्पटी के विकास में रोड़ अटकाए।उन्होंने कहा कि बहुत हो गई भाजपा सरकार,अबकी बार कांग्रेस सरकार।

