कांग्रेस ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण 6 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।पार्टी की तरफ से बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित करने के ये आदेश प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जारी किए हैं।निष्कासित किए गए नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल,चौपाल से पूर्व विधायक डाॅ.सुभाष मंगलेट,ठियोग से विजय पाल खाची,आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल शामिल हैं।

“कांग्रेस की 6 सीटों पर बिगड़ सकते हैं समीकरण”
बागी कांग्रेस की 6 सीटों पर समीकरण बिगाड़ सकते हैं। इसमें पच्छाद,सुलह,चौपाल,ठियोग,आनी और जयसिंहपुर शामिल हैं।हालांकि पार्टी के स्तर पर यहां से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

“भाजपा को 17 सीटों से बागी दे रहे चुनौती”
भाजपा को बागियों से 17 सीटों से चुनौती मिल रही है।यह ऐसी सीटें हैं,जहां से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत देखने को मिल रही है।इसमें नालागढ़ से केएल ठाकुर,आनी से किशोरी लाल,किन्नौर से तेजवंत नेगी,फतेहपुर में कृपाल परमार,मंडी से प्रवीण शर्मा,इंदौरा से मनोहर धीमान,कुल्लू से राम सिंह,बिलासपुर सदर से सुभाष शर्मा,चम्बा से इंदिरा कपूर,बंजार से हितेश्वर सिंह,धर्मशाला से विपिन नैहरिया,बड़सर से संजीव शर्मा,कांगड़ा से कुलभाष चौधरी,हमीरपुर से नरेश कुमार, सुंदरगनर से अभिषेक,नाचन से ज्ञान चौहान और मनाली से महेंद्र ठाकुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *