विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कुलदीप सिंह राठौर का टिकट लगभग पक्का होने के बाद ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा दिल्ली चली गई हैं।चर्चा है कि उन्हें भाजपा हाईकमान ने नई दिल्ली बुलाया है।इंदु वर्मा ने मंगलवार को ठियोग में अपने समर्थकों के साथ एक कार्यक्रम रखा था।इसी बीच अचानक उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है।वह चंडीगढ़ से वायु मार्ग से नई दिल्ली गई हैं।चर्चा यह भी है कि उन्हें ठियोग से भाजपा टिकट दे सकती है। भाजपा में टिकट के लिए जिताऊ प्रत्याशी पर फैसला लेना मुश्किल हो गया है।ऐसे में इंदु वर्मा को टिकट दिया जा सकता है।हाल ही में भाजपा को छोड़कर इंदु वर्मा कांग्रेस में गई थीं,मगर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता का नाम टिकट के लिए लगभग फाइनल होने के बाद इंदु वर्मा निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *