नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा संकल्प रैली में भाजपा सरकार को प्रदेश के लाखों युवाओं से माफी मांगनी चाहिए कि उनके द्वारा किए गए रोजगार देने के वायदे झूठे साबित हुए हैं।उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अपने कार्यकाल में युवाओं के लिए कोई भी कार्य नहीं कर पाई है।राज्य में युवाओं को नौकरी देने की बजाय प्रदेश में सरकार द्वारा नौकरियां बेची गईं और हिमाचल में ऐसा पहली मर्तबा हुआ जब नौकरियां सरेआम नीलाम हुई हैं। आने वाले समय में जयराम ठाकुर को नौकरी बेचने वाले सीएम के नाम से जाना जाएगा।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा मोदी सरकार ने किया था।ऐसे में रोजगार न देकर 8 वर्षों में 16 करोड़ युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है।अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव के समय में अब मुख्यमंत्री के पांव लड़खड़ा गए हैं।मुख्यमंत्री बार-बार अपने गृह क्षेत्र मंडी में ही प्रधानमंत्री को बुला रहे हैं। पिछले 5 साल में कोई भी काम धरातल पर नहीं हो पाया और मुख्यमंत्री की आंसर की खाली नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *