
सोलन:रिश्तों की आत्मीयता और पारिवारिक जुड़ाव को महत्व देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री देर सायं सोलन जिला के अर्की के ध्यानुपुर में अपने कार्यालय में तैनात चालक संजीव कुमार के बेटे प्रिंस और बेटी पारुल के विवाह समारोह में शामिल हुए।उन्होंने इस अवसर पर पूरे परिवार से मुलाकात की,विवाह की खुशियों में शामिल हुए और नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं।अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर संजीव कुमार के परिवार के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटे और बेटी दोनों का विवाह परिवार के लिए दोगुनी खुशियों का अवसर है।परिवार के इस खास दिन में शामिल होकर उन्हें भी बेहद प्रसन्नता हुई।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रिंस और पारुल का वैवाहिक
जीवन प्रेम,विश्वास और आपसी समझ से परिपूर्ण रहे।दोनों के जीवन में हमेशा सुख,समृद्धि और खुशियां बनी रहें।




