Oplus_131072

शिमला:हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिवार में भी करवाचौथ की रौनक देखने को मिली।उनकी पत्नी साधना ठाकुर ने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा।साधना ठाकुर ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और चांद के दर्शन के बाद व्रत खोला।इस अवसर पर परिवार में त्योहार का उल्लास देखने को मिला।करवाचौथ का पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम,विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *