नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही है। शुद्ध मतदाता सूची हर देशवासी का अधिकार है और संवैधानिक तरीके से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होना चाहिए,लेकिन कांग्रेस को इसमें भी समस्या है।इसीलिए वह देश में अराजकता का माहौल उत्पन्न करना चाहती है।पहले भी देश में अशांति फैलाने की कोशिश की गई,लेकिन केंद्र सरकार की सजगता और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं हो पाईं।अब फिर से इस प्रकार का माहौल उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है।देश के लोग यह समझ चुके हैं,इसलिए कांग्रेस की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी।कांग्रेस को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास पर धावा बोलकर नहीं,बल्कि चुनाव जीतकर ही कोई प्रधानमंत्री बन सकता है।जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने एक नेता को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश में कांग्रेस अब देश की अमन-शांति के साथ खिलवाड़ कर रही है।इसीलिए वह ऐसे लोगों को आगे बढ़ा रही है,जो देश में रिजीम चेंज करने और भारत को बांग्लादेश,नेपाल और श्रीलंका जैसा बनाने की बात करते हैं।वे लोग यह भूल रहे हैं कि भारत एक प्राचीन सभ्यता वाला देश है और देश के लोग उनके बहकावे में नहीं आएंगे।देश में दुनिया के सबसे सक्षम और ताकतवर नेताओं में से एक नरेंद्र मोदी का शासन है।जयराम ठाकुर ने कैंसर रोधी 397 दवाओं की कीमतों में 93 प्रतिशत तक की कमी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर और खर्चीली बीमारी का इलाज मरीजों के साथ पूरे परिवार के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती होता है।ऐसे में दवाओं की कीमतों में कमी मरीजों को आर्थिक राहत देने के साथ बीमारी से लडऩे का नया हौसला देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *