
जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 14 सितंबर,2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।यह कैंपस इंटरव्यू शिवा इंटरनेशनल,गांव व डाकघर मंझोली तहसील नालागढ़,जिला सोलन में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से हेल्पर के 5 पद (3 पुरुष और 2 महिला)ऑपरेटर के 2 पद तथा फोरमैन के 3 पद भरे जाएंगे।हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 किसी भी स्ट्रीम में निर्धारित की गई है,जबकि ऑपरेटर और फोरमैन पदों के लिए आईटीआई/डिप्लोमा आवश्यक है। हेल्पर पद के लिए वेतन 12,750 रुपये,ऑपरेटर के लिए 13,560 रुपये तथा फोरमैन के लिए 15,390 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तथा पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है,वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वह अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए 98160-33167 व 98822-96256 पर संपर्क कर सकते हैं।
