मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।इस पुस्तक से श्रद्धालु और पर्यटकों को मन्दिर की जानकारी के साथ-साथ शिमला के इतिहास व संस्कृति के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।इस पुस्तक में लेखक त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जाखू मन्दिर के पौराणिक इतिहास,संजीवनी बूटी का रहस्य,मन्दिर से जुड़े रोचक तथ्यों,शिमला के विरासत भवनों,अन्य धार्मिक स्थलों तथा ऐतिहासिक स्थलों का वर्णन किया गया है।इस अवसर पर लेखक की धर्मपत्नी माया सूर्यवंशी,जगमोहन शर्मा,पूर्ण चन्द तथा अजय भारद्वाज उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *