Oplus_131072

धमून ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा एवं जनसुनवाई बैठक आयोजित की गई।इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों में BDO के साथ SEBPO तथा डाटा ऑपरेटर विशेष रूप से मौजूद रहे।इस त्रि-पंचायत महा-बैठक में ग्राम पंचायत धमून के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर,ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान लेख राज और ग्राम पंचायत रामपुर क्योंथल के प्रधान राजेश कुमार अपने-अपने क्षेत्रों के उपप्रधानों एवं पंचायत सदस्यों के साथ शामिल हुए।

इसके अलावा बैठक में पूर्व प्रधान राम दयाल और सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर हरदेव की विशेष उपस्थिति भी रही।बैठक का मुख्य उद्देश्य तीनों पंचायतों में मनरेगा योजना के अंतर्गत लंबे समय से रुके व पेंडिंग पड़े विकास कार्यों का तेजी से निस्तारण करना और आगामी रूपरेखा तैयार करना था।अधिकारियों ने प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि को विस्तार से बताया कि किन कारणों से कार्य अटके हुए थे और अब उन्हें किस तरह प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है।

ग्राम पंचायत धमून के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पंचायत में आयोजित इस बैठक में BDO,SEBPO और डाटा ऑपरेटर विशेष रूप से मौजूद रहे साथ ही धमून,चनोग और रामपुर क्योंथल तीनों पंचायतों के प्रधान,उपप्रधान,सभी सदस्यगण और संबंधित लोग भी इस बैठक में उपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि BDO के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य तीनों पंचायतों में मनरेगा के लंबित कार्यों की जानकारी देना और यह बताना था कि काम किस कारण से रुके हुए हैं।बैठक में अधिकारियों ने सभी को विस्तार से समझाया कि इन रुके हुए कामों को जल्द से जल्द कैसे पूरा किया जाए।इसके साथ ही वर्ष 2025-26 की नई मनरेगा शेल्फ और उसमें शामिल किए गए लोगों के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई।

उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे इन विकास कार्यों में रुचि लें और लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें,क्योंकि (वीबी जी राम जी)पोर्टल की प्रक्रिया के बाद ही आगे का काम शुरू हो पाएगा।जो लोग काम में रुचि नहीं लेंगे या ढिलाई बरतेंगे,उन्हें नियमानुसार रिकवरी भी देनी पड़ सकती है।इसलिए सभी से निवेदन है कि अपने लंबित कार्यों को तुरंत पूरा करें।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *