
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या का समां बंधा और नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बतौर स्टार नाईट कलाकार स्थानीय जनता व पर्यटकों को अपनी ओजस्वी प्रस्तुति से नाचने पर मजबूर किया।इससे पूर्व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कड़ी में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल पटियाला के माध्यम से प्रसिद्ध पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों को आनंदित किया।

इसके अलावा तिब्बत प्रदर्शन कला संस्थान धर्मशाला के कलाकारों ने तिब्बत की प्राचीन समृद्ध संस्कृति से लोगों व पर्यटकों को रु-ब-रु करवाया।

सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न नामित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जिसमें डिंपल ठाकुर,रमना भारती,संजीव धीमान,योगेश मुकुल, राजवीर नेगी,बीरबल किन्नौरा व राजेश त्यागी ने अपनी कला के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा।
