
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त,शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा ठाकुर,विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा,अध्यक्ष एचपीएसईडिसी अनुराग शर्मा और भूतपूर्व सैनिक लेफ़्टिनेंट कर्नल रवींद्र एन डोगरा को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह,अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा,एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा,एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

