Oplus_131072

मैत्री संस्था द्वारा गोद लिए गए राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय,चक्कर,शिमला के साथ सेवा,सहयोग एवं शिक्षा के क्षेत्र में तीन सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “मैत्री स्नेह  प्रोजेक्ट 58” का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग,के निदेशक आशीष कोहली उपस्थित रहे।इस अवसर पर विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए तथा बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई।विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष कोहली ने विद्यालय की मरम्मत एवं रखरखाव (रिपेयर एवं मेंटेनेंस) के लिए ₹5 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की।वहीं मैत्री संस्था ने बच्चों की उच्च शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में कंप्यूटर लैब स्थापित करने की घोषणा की,जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम में विशेष रूप से बालूगंज स्कूल की प्रधानाचार्या रेखा राणा,चक्कर मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य राजन तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय,चक्कर के मुख्य अध्यापक रजनीश सेल्टा उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त मैत्री संस्था की वरिष्ठम उपाध्यक्षा निशी सूद,वरिष्ठ उपाध्यक्षा उमा वर्मा,उपाध्यक्षा शशि सूद,किम्मी सूद,नीना गुप्ता,राजेश जोशी तथा कोषाध्यक्ष सुधा सूद,भारती सूद विशेष रूप से उपस्थित रही।मैत्री संस्था की अध्यक्षा ममता गोयल ने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा,सेवा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी कार्य करती रहेगी।यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास,उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा समाज में शिक्षा एवं सेवा के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *