
शिमला पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है।पुलिस ने ढली चौक स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब के एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है।पुलिस थाना ढली के पुलिस कर्मियों ने चिट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 8.040 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।आरोपी की पहचान विशाल राणा उम्र 19 वर्ष निवासी इच्छेवाला रोड,फिरोजपुर सिटी,जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस आरोपी के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है।पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी के तार कहां-कहां जुड़े हैं।एसएसपी गौरव सिंह ने कहा नशा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई जारी है।उन्होंने कहा कि नशा तस्करों से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
