जिला ऊना में पुराना होशियारपुर मार्ग पर स्थित झुग्गी झोंपड़ियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई।इस हादसे में करीब 35 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि पलक झपकते ही झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई।आगजनी में नुकसान की अनुमानित राशि दो लाख बताई जा रही है।हालांकि दमकल विभाग सहित प्रशासनिक अमला नुकसान का आंकलन करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *